How To Remove Acne Scars

आइये इस लेख के माध्यम से जानते है की How to remove acne scars, मुंहासों के दाग-धब्बे कैसे ठीक करे, मुहांसे क्या है और वो क्यों निकलते है, मुंहासो के लक्षण और इनसे कैसे बचाव करना चाहिए? मुँहासों का दाग हटाने के घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Pimples or Acne Marks).

How to Remove Acne Scars in Hindi | मुंहासों के दाग-धब्बे कैसे ठीक करे?

आजकल के समय में खुबसूरत चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता है , हर कोई एक हेल्दी और स्वस्थ्य स्किन की चाह रखता है | कील – मुहांसे आज कल की होने वाली समस्या में से एक है | आप में हर कोई लोग यही चाहते है की सारे दाग- धब्बे हट जाये और चेहरा बेदाग बन जाए | कील- मुहांसे 14 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक कभी भी , किसी को भी निकल सकता है |

लेकिन हमारे खान – पान और ख़राब जीवनशैली के कारण चेहरे पर अक्सर कील – मुहांसे निकल ही आते है और चेहरे पर दाग- धब्बे छोड़ कर चले जाते है | यह त्वचा पर लाल, काले , सफ़ेद और जलने वाले लाल दाग के रूप में दिखने लगते है |

यह कील- मुहांसे चेहरे पर निकलते है और ज्यादा दिन तक रहने के बाद चेहरे पर दाग- धब्बे छोड़ कर चले जाते है | आइये इस लेख के माध्यम से जानते है की How to remove acne scars – मुंहासों के दाग-धब्बे कैसे ठीक करे और दाग – धब्बे दूर करने के घरेलु उपाय के बारे में |

मुहांसे क्या है ? | (What is Acne or Face Pimples in Hindi)

मुहांसे आजकल के समय में सबसे बड़ी समस्या है , कील-मुहांसे कहना-पान की गड़बड़ी के कारण निकल आते है | कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनके सेवन करने से आपके स्किन पर कील-मुहांसे की निकलने की समस्या शुरू हो जाती है | कील-मुहांसे अक्सर चेहरे पर निकलते है लेकिन अब यह पीठ और कंधो पर भी निकल आते है |

ज्यदातर मुहांसे चेहरे और पीठ पर निकलते है | कील-मुहांसे लगभग 14 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक किसी भी समय और किसी को भी निकल सकते है | कील – मुहांसे निकलते समय बहुत तकलीफदायक होती है और ज्यादा दिन तक रह जाने के कारण चेहरे पर दाग- धब्बा दे जाते है |

यह कोई बीमारी नहीं है , यह त्वचा की एक समस्या है जो गलत जीवनशैली और गलत खान-पान की बजह से पनपते है | कील-मुहांसे होने का मुख्य कारण त्वचा में स्थित वसा ग्रंथियां से निकलने वाला स्राव का बंद हो जाना या रुक जाने के कारण होता है |

कील-मुहांसे मुख्य रूप से वात, कफ एवं पित्त के असंतुलन के कारण होता हैं। मसालेदार भोजन करने से , त्वचा की ठीक तरह से सफाई नहीं करने से , और तैलीय खाद्य पदार्थ के सेवन करने से कील- मुहांसे जैसी समस्या उत्पन्न होती है |

मुहांसे क्यों निकलते है ? | (Why Do Acne or Pimples Come Out in Hindi)

शरीर में पित और कफ की अधिकता के कारण कील-मुहांसे निकलते है | कील-मुहांसे निकलने की कुछ ऐसे कारण है जिसे सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे |

  • कील-मुहांसे की समस्या अनुवांशिक समस्या है , अगर परिवार में किसी एक को कील- मुहांसे होते है तो कोई एक भी सदस्य को यह परेशानी उत्पन्न हो सकती है |
  • बढ़ते उम्र के साथ हार्मोन्स में बदलाव के कारण कील-मुहांसे निकल आते है | खासकर गर्भवती महिलाओ , मासिक धर्म के समय में होने वाले हार्मोन्स के बदलाव के कारण कील-मुहांसे निकल आते है |
  • कभी कभी तनाव, मिर्गी या जिस किसी को भी मानसिक बीमारी है उन्हें पिम्पल निकलने का चांस बनता है |
  • ज्यादा मेकअप , सौन्दर्य प्रसाधन के ज्यादा इस्तेमाल करने से महिलाओ में ऐसी कील- मुहांसे जैसी परेशानी से सामना करना पड़ता है |
  • बेकरी के खाद्य पदार्थ और ऐसे ड्रिंक्स जिसमे शुगर हाई होती है के सेवन करने से कील-मुहांसे निकल आते है |
  • ऑयली चीज और जंक फ्रूट के ज्यादा इस्तेमाल के कारण मुहांसे निकल ही आते है |
  • ज्यादा समय तक धुप में , ज्यादा समय में धुल मिट्टी और वातावरण के दूषित होने के कारण चेहरे पर कील-मुहांसे निकल आते है |
  • त्वचा को ठीक प्रकार से सफाई नहीं होने के कारण कील-मुहांसे निकल आते है और चेहरे पर दाग-धब्बे छोड़ जाते है |

मुंहासो के लक्षण | (Symptoms and Signs of Acne in Hindi)

चेहरे पर कील-मुहांसे आना फुंसी का ही एक रूप है | लेकिन इसके अलावा और भी कील-मुहांसे के कई लक्षण है |

  1. वाइटहेड्स
  2. ब्लैक हेड्स
  3. टेंडर बंप
  4. जब कभी भी महिलाओ को कील-मुहांसे आते है तो उनका बजन बढ़ने लगता है और बाल झड़कर पतले हो जाते है |
  5. कभी कभी महिलाओ को माँ नहीं बन पाने के कारण ये लक्षण देखने को मिलते है |
  6. यदि कोई महिला अनियमित मासिक धर्म से पीड़ित है ऐसे में कील-मुहांसे निकल आते है |

मुंहासों के दाग-धब्बे से कैसे बचाव करना चाहिए? | (How to Prevent Acne or Pimples in Hindi?)

कील-मुहांसे हमारे त्वचा की सतह को बहुत ज्यादा प्रभावित करते है | इसीलिए ज्यादा समय तक रहने के कारण दाग-धब्बे छोड़ देते है |

  • मुहांसे को नाख़ून और हाथ से नहीं दबाना चाहिए , इससे मुहांसे का और ज्यादा फैलने का डर रहता है |
  • समय समय पर अपने चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए |
  • तैलीय युक्त खाद्य पदार्थ का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए |
  • हमेशा संतुलित आहार अपने भोजन में लेना चाहिए |
  • हमेशा साफ़ तौलिय या साफ कपडे से ही अपने चेहरे को पोछना चाहिए |
  • हाथ या नाख़ून से कील-मुहांसे को छूने से त्वचा पर गड्ढे बन जाते है | इसीलिए दाग-धब्बा से बचने के लिए हाथ या नाख़ून का प्रयोग न करे |
  • हर रोज दस से बारह गिलास पानी पिएं ताकि आपके शरीर की अशुद्धियां बाहर निकलती रहें।

मुँहासों का दाग हटाने के घरेलू नुस्ख़े | (Home Remedies for Pimples or Acne Scars in Hindi)

मुहांसे के कारण होने वाले दाग-धब्बा के लिए बाजार में तरह तरह के क्रीम उपलब्ध है जो ऐसा दाबा करती है की दाग-धब्बा को जड़ से मिटा देंगे | लेकिन यह जरुरी नहीं होता है की यह क्रीम पूरी तरह से कील- मुहांसे और दाग-धब्बे को मिटाए | इसके साथ साथ त्वचा में एलर्जी भी हो सकती है लेकिन घरेलु उपाय अपनाना प्राकृतिक उपचार है | इससे किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट या किसी भी प्रकार से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है | आइये जानते है कुछ घरेलु नुस्के के बारे में जिससे कील मुंहासों के दाग को आसानी से मिटा दे |

  1. संतरे के छिलके का प्रयोग : संतरे में विटामिन C मौजूद होते है जो त्वचा के निखार के लिए फायदेमंद होता है | इसके लिए संतरे के छिलके को धुप में सुखाकर उसमे शहद मिलाके लेप बना ले | फिर इस लेप को हर एक दिन छोड़ कर अपने चेहरे पर लगाये कुछ समय बाद आपके चेहरे का कील-मुहांसे हल्का होने लगेगा और दाग कम होने लग जाते है |
  2. नारियल ते तेल का प्रयोग : नारियल के तेल विटामिन E मौजूद होने के कारण कील- मुहांसे और दाग-धब्बे को जड़ से मिटाने में असरदार साबित होता है | इसके लिए नारियल के तेल को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाये और रात भर ऐसे ही छोड़ दे फिर सुबह अपने चेहरे को साफ़ पानी धो ले | कुछ दिन बाद आपके चेहरे का दाग-धब्बा कम हो जायेगा |
  3. एलोवेरा जेल का प्रयोग : एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मालिश करे और 1 घंटा तक रहने दे | फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले | लगातार ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद कील-मुहांसे ख़त्म हो जायेंगे और दाग-धब्बे भी कम हो जायेंगे |
  4. निम्बू का प्रयोग : निम्बू में विटामिन C पाया जाता है जो त्वचा के रंग को साफ़ और निखार लाने में मदद करता है | निम्बू के रस को रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगाये और 10 मिनट तक रहने दे | रोजाना ऐसे करने से आपके चेहरे का दाग-धब्बे कम होते नजर आएंगे |
  5. बेसन और हल्दी का प्रयोग : बेसन और हल्दी का प्रयोग चेहरे को ग्लो करने और दाग-धब्बे को कम करने के लिए किया जाता है | इसके लिए बेसन और हल्दी के साथ निम्बू के रस मिलाके उसका लेप बना ले और अपने चेहरे पर लगाये | फिर कुछ समय बाद ठन्डे पानी से धो ले | ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार आएगा और कील-मुहांसे की बजह से आये दाग-धब्बे भी कम हो जायेंगे |


और भी कई और घरेलु नुस्के है जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठे आसानी से अपने चेहरे के कील-मुहांसे और दाग-धब्बे से छुटकारा पा सकते है |

आरंडी के तेल का प्रयोग
आलू का प्रयोग

बादाम के तेल का प्रयोग ( पढ़े :- बादाम के दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है )
नीम के पत्तो का प्रयोग
बेसन और दही का प्रयोग
जौ के आटा का प्रयोग

मुहांसे के लिए डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए | (When To Visit Doctor For Acne or Pimples Problems)

अगर आपके त्वचा या आपके फेस से ऊपर बताये गए घरेलु उपाय के बाद भी चेहरे पर मौजद कील-मुहांसे और दाग-धब्बे नहीं जा रहे है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए |

ऊपर के लेख में अपने पढ़ा की How to remove acne scars – मुंहासों के दाग-धब्बे कैसे ठीक करे| अगर इससे related कोई भी सवाल जवाब या कोई भी सुझाव है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में दे सकते है ताकि मैं समय समय पर बदलाव कर आपके सामने लाता रहूँ |

धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *